हज़ारीबाग: कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद किया गया
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इन्दिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथी शहादत दिवस के रूप में तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया ।