हज़ारीबाग: बन्हा में दीपावली पर एसबीएफ हजारीबाग के मुस्लिम युवाओं ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
दिवाली के अवसर पर हज़ारीबाग़ के बन्हा में एसबीएफ द्वारा ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया । इस दौरान एरिया कन्वेनर ने पहले ब्लड डोनेट कर नौजवानो की हौसला अफजाई की । इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीएफ के कन्वेनर झारखण्ड के सय्यद इरफ़ान कार्यक्रम में पहुँच कर वहां के नौजवानो से खिताब किया और खिदमते ख़ल्क़ की अहमियत और ब्लड डोनेशन के फायदे बताएं ।