बैरसिया: भोपाल में 5 साल की किंडरगार्टन छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया
भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया। घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ रहता है। उसकी नातिन के साथ ही पड़ोस में रहने वाले डिफेंस ऑफिसर की बच्ची भी खेलती है।