पालीगंज: इमामगंज गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
Paliganj, Patna | Jul 10, 2024 पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। फिर अचानक विवाद बढ़ने के बाद हुई मारपीट में महिला आशा देवी घायल हो गई।