पालीगंज: मोहम्मदपुर गांव के पास नहर सड़क पर मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल
पालीगंज के मोहम्मदपुर गांव के पास नहर सड़क पर मवेशी से टकराकर एक बाइक सवारी का घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लोगों के सहयोग से निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक बिहटा से अरवल की ओर जा रहा था। इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल की पहचान अरवल के रंजीत कुमार बताया जा रहा है।