पालीगंज: महाबलीपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्ची हुई घायल, इलाज के लिए कराया गया निजी क्लीनिक में भर्ती
पालीगंज के महाबलीपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्ची घायल हो गई। दुर्घटना में घायल हुई बच्ची को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से अरवल की ओर भाग निकला। घायल बच्ची 10 वर्षीय कृति कुमारी बताई जा रही है।