पालीगंज: बहादुरगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jul 11, 2024 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल युवक कनपा गांव का रहने वाला तेतर कुमार बताया जा रहा है।