हाथरस: नवल नगर के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए गंभीर घायल, तीनों को अलीगढ़ किया गया रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नवल नगर के पास आज दिन शनिवार सुबह तेज गति दो बाइक आपस में टकरा गई! जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए अचानक से हुई दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई लोगों द्वारा तीनों घायलों को हाथरस की जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है