तिल्दा: नीलजा मोड पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को खरोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | May 17, 2026 पवनी निवासी एक प्रार्थी ने खरोरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया था कि नीलजा मोड सारागांव के पास एक दोपहिया वाहन में सवार दो लोगों ने चाकू दिखाकर मोबाइल सहित नगदी रकम लूट लिया था खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटपाट का सामान एवं दोपहिया वाहन जप्त किया है