काको: पाली थाने की पुलिस ने गड़ेड़िया बीघा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार
एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने गड़ेरिया बीघा गांव में छापेमारी कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट जारी था। गुप्त सूचना पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे कार्रवाई जारी है।