कोंडागांव: उसरीबेड़ा में जल जीवन मिशन का कार्य जारी, पाइपलाइन और नल कनेक्शन का काम प्रगति पर है
कोंडागांव जिले के ग्राम जोबा के आश्रित पारा उसरीबेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था सुधारने का कार्य जारी है। विभाग के अनुसार यहां 6 नलकूप खनित किए गए हैं, जिनमें 2 हैंडपंप और 2 पावर पंप चालू हालत में हैं। ग्रीष्मकाल में जलस्तर घटने से 2 नलकूप अस्थायी रूप से बंद हैं।उसरीबेड़ा में पाइपलाइन बिछाने और घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है।