थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12/13-06-2026 की रात्रि गस्त (लेपर्ड डियूटी) के दौरान कर्मचारियों द्वारा चैकिंग की जा रही थी एक बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवकों को पूछताछ हेतु रोका गया तो उनके पास से शराब की बोतले इत्यादि मिलने पर उनके द्वारा विवाद/झगड़ा किया गया तथा युवकों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर लेपर्ड डियूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई जिसमें कर्मचारियों को चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रकरण के संबंध में थाना हापुड़ देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास जारी है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री वरुण मिश्र का आधिकारिक वक्तव्य....!
@Uppolice
Hapur, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026