सासनी: समाधान दिवस में कमिश्नर, डीएम और एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Sasni, Hathras | Jun 6, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी पर वर्ष 2026 के जून महीने के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अलीगढ़ से तहसील सासनी पहुंची कमिश्नर ने जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने समाधान दिवस मे मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। प्राप्त विभिन्न शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों निर्देश दिए।