कोल: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने घासीपुर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 थाना मडराक पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त प्रमोद पुत्र सूरजपाल को गांव घासीपुर से गिरफ्तार किया। अग्रिम कार्रवाई के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।