कोल: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर बवाल, छात्रों ने गेट बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया, आंदोलन की दी चेतावनी
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में ग्रेजुएशन कोर्स की फीस एक साथ 30 से 35 प्रतिशत बढ़ाए जाने के विरोध में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।