कोल: खेरेश्वर चौराहे के निकट ATM मशीन से कार सवार अज्ञात लोगों ने चुराई 6 बैट्री, चोर CCTV में हुए कैद
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहे के निकट की है।जहाँ लगी एटीएम मशीन से शुक्रवार की रात्रि अज्ञात कार सवार लोगों के द्वारा एटीएम मशीन में लगी बैटरी को चोरी कर लिया गया। चोरों के द्वारा एटीएम मशीन से 6 बैट्री चोरी करके मौके से फरार हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी हुई है।