तरहसी: तरहसी पांकी के विधायक ने ताल और नुरू धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया, गड़बड़ी पर फटकार लगाई
Tarhasi, Palamu | Dec 28, 2024 पांकी के ताल पैक्स भवन में धान अधिप्राप्ति केंद्र का तरहसी-पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने शनिवार दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान जांच की कि किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है या नहीं? ताल पैक्स और नूरू धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों से जानकारी मिली थी कि धान वजन के हिसाब से प्रति क्विंटल पर 5 केजी की कटौती की जाती है।