तरहसी: बेदानी मोड़ पर बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, मोटरसाइकिल सवार घायल
Tarhasi, Palamu | Dec 26, 2024 तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी मोड़ के समीप गुरुवार शाम 4 बजे बाइक के धक्के से बेदानी गांव निवासी 75 वर्षीय आदित्य साव एवं बाइक सवार लातेहार निवासी परवेज अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस के सहयोग से दोनों लोगों को गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बेदानी गांव निवासी 75 वर्षीय आदित्य साव की मौत हो गई।