तरहसी: राजकीय मध्य विद्यालय में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में लेस्लीगंज और तरहसी के 50 शिक्षक शामिल हुए
Tarhasi, Palamu | Dec 25, 2024 दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के द्वारा एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से सरना समाज सेवा संस्थान के द्वारा छलांग प्रोजेक्ट के तहत राजकीय मध्य विद्यालय तरहसी में दो दिवसीय टीचर टेªनिंग का आयोजन किया गया, जिसमे लेस्लीगंज और तरहसी से 25-25 शिक्षकों ने भाग लिया। बुधवार दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ पर्मेश्वर साहू के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।