तरहसी: टीरवा के ग्रामीण ने जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के लिए फर्जी एलपीसी बनाने का प्रयास किया, तरहसी सीओ ने आवेदन रोका
Tarhasi, Palamu | Dec 27, 2024 तरहसी प्रखंड क्षेत्र में अवैध तरीके से जमीन की खरीद बिक्री के लिए फर्जी एलपीसी का सहारा लिया जा रहा है। एक व्यक्ति ने अपना नाम छुपाकर अंचल कार्यालय में एलपीसी बनाने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद सीओ ने तत्काल उस आवेदन को स्थगित कर जांच शुरू कर दी है।