उज्जैन शहर: उज्जैन में धूल भरी आंधी-तूफान के बाद झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
उज्जैन में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी-तूफान और धूल भरी हवाओं ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ने लगी और पेड़-पौधे जोर-जोर से झूमते नजर आए। धूल भरी आंधी से दृश्यता कम होने पर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा