बक्सर: बक्सर की 9 शहरी विकास परियोजनाओं का चयन, 427 करोड़ के कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बक्सर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अर्बन चैलेंज योजना के तहत नगर परिषद बक्सर द्वारा भेजी गई सभी 9 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का चयन अर्बन चैलेंज फंड के लिए कर लिया गया है। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 427 करोड़ रुपये है।