अवैध वधशाला पर 18 वी वाहिनी राजनगर जनपद मधुबनी,एसएसबी बिहार एवं मधुबनी पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 10 गाय, 04 बछड़े एवं लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद, 04 व्यक्ति गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 05:45 बजे, 18वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, उप कमांडेंट (डीसी ऑप्स) श्री अजीत सिंह के पर्यवेक्षण तथा सहायक कमांडेंट श्री बिकाश रॉय की अगुवाई में कंपनी मुख्यालय सह बीओपी लौकहा एवं थाना लौकहा पुलिस द्वारा ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार) स्थित एक अवैध वधशाला पर संयुक्त छापेमारी की गई। उक्त कार्रवाई ड्रोन निगरानी के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।छापेमारी के दौरान 10 गाय, 04 बछड़े तथा लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया। साथ ही मौके से चार भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान निम्नानुसार है - 1. मकसूद, पुत्र राजाउल्ला, आयु 40 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।2. मोहम्मद शाहिद, पुत्र मोहम्मद हारून, आयु 52 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।3. मोहम्मद अकबर, पुत्र मोहम्मद वसीम, आयु 15 वर्ष, ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी (बिहार)।4. एक अन्य भारतीय व्यक्ति।आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस तथा गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना लौकहा के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।18 BN सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु स्थानीय पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियान सतत रूप से जारी रहेंगे।