नौगढ़: नौगढ़ में किशोरी से कथित छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने नौगढ़ थाना पहुंच कर पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार शाम 04 बजे शिकायत के अनुसार, उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि एक युवक घर पहुंचा और परिजनों के बारे में पूछते हुए अंदर चला गया। व घटना को अंजाम दिया।