नगड़ी: सीठियो रिंग रोड पर मालवाहक वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Nagri, Ranchi | Jul 10, 2026 सीठियो रिंग रोड के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मालवाहक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।