गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में सफाईकर्मियों की बैठक, ठेका प्रथा खत्म करने की मांग तेज, बड़े आंदोलन की चेतावनी
गोविंदगढ़ नगर पालिका में सफाईकर्मियों का ठेका प्रथा समाप्त करने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को और तेज हो गया। दोपहर करीब दो बजे बाल्मिक सेना के प्रदेश प्रमुख अनिल गोविंदगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।