आज़मगढ़: मोहटी घाट से चोरी गये एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
शहर कोतवाली के मोहटी घाट से बुधवार को चोरी गये एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वादिनी रानी राव पुत्री ओमप्रकाश राव निवासी ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया था कि दिनांक 13 फरवरी 2024 को कुछ काम से आजमगढ़ रोडवेज बस स्टैण्ड पर आई थी। करीब 2 बजे दिन में पीड़िता की जेब से स्मार्टफोन गायब हुआ।