आज़मगढ़: सठियांव में समता स्कूल के सामने बाइक फिसलने से गिरे किशोर को पीछे से आ रही पिकअप ने रौंदा, हुई मौत
मुबारकपुर थाना अंतर्गत सठियांव में समता स्कूल के सामने सुबह साढ़े दस बजे के करीब बाइक चला रहा 15 वर्षीय अमन सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय मृतक अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था।