आज़मगढ़: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में UPबोर्ड की परीक्षा के लिए विद्यालयों के कॉपियों का वितरण जारी,DIOS ने की समीक्षा,
जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। जिला प्रशासन इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जनपद के 276 परीक्षा केंद्रों के लिए कापियों का वितरण शुरू कर दिया गया है। अबतक कुल दो लाख 51 हजार 200 काॅपियों का वितरण किया जा चुका है। बुधवार को भी डीआईओएस कॉपी के वितरण कार्य की समीक्षा की। अभी कुछ कॉपी का वितरण होनाबाकी है।