आज़मगढ़: अराजीबाग में लघु सिंचाई केन्द्रीय भण्डार के प्रांगण में सांसद दिनेश लाल ने किसानों को डीजल पंपसेट का दिया स्वीकृति पत्र
मुख्य अतिथि सांसद आजमगढ़, दिनेश लाल यादव द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत बुधवार को शहर के अराजीबाग स्थित लघु सिंचाई केन्द्रीय भण्डार आजमगढ़ के प्रांगण में द्वितीय छमाही में 113 डीजल पम्पसेट का स्वीकृति पत्र का वितरण कर कृषक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके उपरांत सभी को डीजल पम्पसेट का वितरण किया गया। अधिशासी अभियंता समेत अन्य मौजूद रहे।