कोलारस: मां कनकेश्वरी देवी जी के श्रीमुख से 14 मार्च को संगीतमय श्रीराम कथा का कोलारस में होगी भव्य आयोजन तैयारियां हुई शुरू
कोलारस नगर के संकट मोचन हनुमार मंदिर धर्मशाला पर 18 साल बाद मां कनकेश्वरी देवी जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 22 मार्च तक चलेगा। कथा का समय दोपहर 01 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।14 मार्च को ही भव्य कलश यात्रा भी कोलारस नगर के श्री रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर कथा स्थल श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला पर पहुंचेगी।