कोलारस: बेहटा में राष्ट्रीय पक्षी मोर को लगा करंट, ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे
कोलारस वन परिक्षेत्र के बेहटा गांव में ग्रामीणों को एक घायल अवस्था में गांव की सड़क पर मोर डली दिखाई दी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बनकर्मियों को दी गई।मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मोर का उपचार कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र के बीट प्रभारी गिरीश सैन ने बताया कि आज बेहटा गांव के ग्रामीणों ने घायल मोर की सूचनादी थी।