कोलारस: पडोरा से उड़नदस्ता टीम ने मूंगफली दाने से भरे दो ट्रकों को पकड़ा, ड्राइवरों का आरोप हमारे साथ की गई मारपीट
कोलारस-करैरा से महाराष्ट्र की तरफ जा रहे मूंगफली के दाने से भरे दो ट्रकों को संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी ने पकड़ा है।प्रभारी का कहना है कि जब्त किए गए। ट्रकों में जो माल भरा है। उससे संबंधित दस्तावेज ट्रक चालकों के द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए। इस संबंध में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जप्त करते हुए मंडी में लाकर खड़े कर दिए गए हैं।