कोलारस: हरिपुर-उनाई गांव में करंट लगने से किसान की हुई मौत, खेत पर मवेशियों को पानी पिलाते वक्त लगा था करंट
तेंदुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर उनाई गांव में खेत पर मवेशियों को पानी पिलाने गए 45 साल के किसान की मौत करंट लगने हो गई।जिस वक्त किसान को करंट लगा उस वक्त खेत पर कोई नहीं था। सूचना के बाद परिजन किसान को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोसित कर दिया।आज रविवार की दोपहर 3 बजे किसान अमोल सिंह धाकड़ को करंट लगा था।