सिमडेगा: सिमडेगा में नकली पनीर बरामद, 22 किलो पनीर जब्त किया गया
बुधवार को 12:10 बजे सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने स्थित आदर्श बेकरी सह संतोष मिल्क शॉप में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 22 किलो नकली पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सैंपल जब्त कर शेष पनीर नष्ट कराया और कानूनी कार्रवाई की बात कही।