सकसोहरा थाना परिसर में रविवार को साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। परेड में थाना क्षेत्र के चौकीदारों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने, समय पर सूचना देने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।