दाउदनगर: दाउदनगर पीएचसी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 83 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया, जागरूकता अभियान चला
सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को दाउदनगर पीएचसी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 83 छात्राओं का टीकाकरण किया गया।सुबह करीब 8:00 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा ने पीएचसी से टीकाकरण दल को रवाना किया।