लखनऊ: मिनी सचिवालय 'जवाहर भवन' में भीषण आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मिनी सचिवालय जवाहर भवन में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई है। आग लगते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इमारत में कई सरकारी विभागों के कार्यालय मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारण और किसी संभावित नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Lucknow #JawaharBhawan #LucknowFire #BreakingNews #UttarPradesh #FireIncident #LucknowNews #Emergency #FireBrigade #NCRExpressNews