घाटमपुर: ट्रक और कॉलेज बस की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों खड्ड में पलटे, 14 घायल, 9 की हालत गंभीर
बिधनू में ट्रक और कॉलेज बस की भिड़ंत हो गई,ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी,इसके बाद दोनों अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गए।हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया।जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में 9 को जिला अस्पताल रेफर किया।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 11बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही।