रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन विभाग का जनजागरूकता अभियान, आग से बचाव के उपाय बताए गए
अग्निकांड की घटनाओं को रोकने और लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड अग्निशमनालय की टीम ने रफीगंज नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, दुकानों, मॉल और प्रतिष्ठानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अग्निशमन विभाग की एमटी वाहन टीम ने लोगों को पटाखों से लगने वाली आग, सामान्य आग, एलपीजी सिलेंडर एवं चूल