हज़ारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 23 भट्ठियां ध्वस्त
हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शनिवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावा (हरिजन टोला) और लुटा गांव में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 23 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं तथा करीब 1200 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। अभियान में 220 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।