कटरा: कटरा थाना से शराब तस्कर हथकड़ी समेत फरार, प्राथमिकी दर्ज, तलाशी जारी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना से हथकड़ी समेत एक आरोपी फरार हो गया। इस मामले को लेकर मंगलवार रात करीब 9 बजे में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक शराब तस्करी का आरोपी गुलशन कुमार शौचालय के बहाने थाने से हाथ में लगी हथकड़ी समेत दीवार फांदकर फरार हो गया।