ज्वालामुखी: स्थानीय विधायक संजय रतन ने आयुष स्वास्थ्य केंद्र दलोह में की भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा की स्थापना
मंगलवार को ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने आयुष स्वास्थ्य केंद्र दलोह में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा की स्थापना की व इसके साथ ही धन्वंतरी नवग्रह वाटिका का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी व कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उन्होंने धन्वंतरी नवग्रह वाटिका में पहला पौधारोपण भी किया।