ज्वालामुखी: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा
रविवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में राम भक्तों ने भगवान श्री राम,लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान की झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों व महिलाओं ने हिस्सा लिया तथा भगवान श्री राम के आगमन के पर्व को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पूरे शहर में कलश यात्रा निकाली गई तथा छोटे-छोटे बच्चों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए