ज्वालामुखी: ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने यूनिक मॉडल पब्लिक स्कूल कथोग के वार्षिक उत्सव में की शिरकत
शुक्रवार को ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने यूनिक मॉडल पब्लिक स्कूल कथोग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रचलित कर और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ द्वारा विधायक का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।