ज्वालामुखी: विधायक संजयरतन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली कुटियारा के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
विधायक का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली कुटियारा पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।