ज्वालामुखी: विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में जलाए गए 51000 दीप
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज सोमवार को अयोध्या में हुई भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में 51000 दीप जलाए गए । इस मौके पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने काफी उत्साह से आतिशबाजी भी की। इस मौके पर ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने भी मंदिर में पहुंचकर दीपदान किया तथा देशवासियों को शुभकामनाएं दी।