घाटमपुर: महंगी गैस के दौर में सस्ती अंगीठी बनी सहारा, गांवों में फिर लौटी पुरानी रसोई
रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी और समय-समय पर होने वाली किल्लत ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को एक बार फिर पुराने विकल्पों की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया है।भीतरगांव में बुधवार दोपहर 2 बजे लोहे के डिब्बों से जुगाड़ कर बनाई गई अंगीठियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।कम लागत और कम ईंधन में बेहतर खाना पकाने की सुविधा के कारण यह अंगीठियां उपयोगी साबित हो रही हैं।