राजनांदगांव: ग्राम बघेरा,मनगट्टा में वृक्षारोपण अभियान के तहत पूर्व विधायक और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में किया गया पौधा वितरण
राजनांदगांव जिले के बघेरा,मनगट्टा में वृक्षारोपण अभियान के तहत डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल की मौजूदगी और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ग्राम वासियों एवं छात्रों को पौधा वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नागरिकों से अपील की गई और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण करने अपील की गई।