चानन: प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस पर लगेगा पंचायत विकास शिविर, कुंदर में शामिल होंगे जिला प्रभारी मंत्री
अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस के मौके पर पंचायत में शिविर का आयोजन होगा. शनिवार अपराह्न 3 बजे SDO प्रभाकर कुमार ने बताया कि जिले के किसी एक शिविर में जिला प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. 28 जून 2026 को चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत में आयोजित शिविर में जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शामिल होंगे. DM द्वारा इसकी तैयारी की समीक्षा की गई है.